खेलकूद
ट्रायल- एनसीओई धर्मशाला में महिला वॉलीबाल खिलाड़ियों के रिक्त पदों के लिए चयन ट्रायल सुबह 8 बजे से होंगे।
समापन-जालग में अंडर-19 छात्राओं की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन दोपहर 2 बजे के बाद किया जाएगा।
बैठक
दिशा-शिक्षा बोर्ड के कार्यालय में दिशा की बैठक सुबह 10:30 बजे से होगी। अध्यक्षता कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज करेंगे।
विरोध-आरक्षण नीतियों और यूजीसी नियमों के खिलाफ विभिन्न संघर्ष मोर्चों की बैठक देहरा में सुबह 11 बजे होगी।
धार्मिक
कथा-शीतला महादेव मंदिर योल में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा दोपहर डेढ़ बजे से होगी। आचार्य हरीश शर्मा कथा सुनाएंगे।
काम की बात
सड़क बंद-रैत-कोहला 2.5 किलोमीटर सड़क मार्ग पर सीमेंट कंक्रीट पेवर बिछाने के काम के चलते यह मार्ग 30 सितंबर तक सभी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस दौरान स्थानीय लोग पुहाड़ा-चुड़था और हरनेरा-बड़ज-ततवानी सड़क मार्ग अथवा पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही कर सकेंगे।