फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भाजपा ने विजय जश्न, पालमपुर और जयसिंहपुर में रैलियां, कोटला में बांटा हलवा

Wed, 06 May 2026 08:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कोटला बाजार में हलवा बांटते हुए भाजपा कार्यकर्ता । स्रोत: भाजपा
विज्ञापन
पालमपुर/जयसिंहपुर/कोटला (कांगड़ा)। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत का जश्न जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। पालमपुर, जयसिंहपुर और कोटला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैलियां निकालकर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

पालमपुर में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर की अगुवाई में नेहरू चौक पर पटाखे फोड़े गए और शहर में विजय रैली निकाली गई। कपूर ने कहा कि यह जीत शीर्ष नेतृत्व की जनहित नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उधर, जयसिंहपुर में पूर्व विधायक रविंद्र धीमान के नेतृत्व में बाजार में रैली निकाली गई। धीमान ने कहा कि देश की जनता का प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर अटूट विश्वास है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल की जनता कांग्रेस सरकार से निराश है और आगामी चुनावों में यहां भी कमल खिलेगा।
कोटला में हलवा बांटकर मनाया जश्न
कोटला बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रचंड जीत के उपलक्ष्य पर जोरदार जश्न मनाया और जनता को हलवा बांटा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष योगराज मेहरा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की तरह पंजाब और हिमाचल में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा। वहीं, प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रदीप शर्मा ने इस जीत को मोदी सरकार की नीतियों की जीत बताते हुए केंद्रीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद

कोटला बाजार में हलवा बांटते हुए भाजपा कार्यकर्ता । स्रोत: भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें