फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भाजपा ने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे संजीव राणा की प्राथमिक सदस्यता की निलंबित

Tue, 12 May 2026 08:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर के चुनावों के बीच भाजपा ने वार्ड नंबर-5 (सुग्घर) से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे संजीव राणा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। भाजपा के प्राथमिक सदस्य रहे संजीव राणा द्वारा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने को अनुशासनहीनता मानते हुए यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय शिमला से जारी पत्र के अनुसार पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों के लिए गठित अनुशासन समिति ने पालमपुर शहरी मंडल से प्राप्त शिकायतों पर विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया। अनुशासन समिति की सिफारिश पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पार्टी संविधान के तहत संजीव राणा की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए।
भाजपा ने दो टूक कहा कि अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ना संगठनात्मक मर्यादाओं का सीधा उल्लंघन है और पार्टी ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। बता दें कि संजीव राणा क्षेत्र के कद्दावर नेता माने जाते हैं और वे पूर्व में पंचायत प्रधान के साथ-साथ भवारना ब्लॉक में बीडीसी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पार्टी से निलंबन की कार्रवाई पर संजीव राणा ने फिलहाल कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे इस विषय पर अभी कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। चुनाव के ऐन वक्त पर हुई इस कार्रवाई से सुग्घर वार्ड में सियासी हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें