फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बिंद्राबन दूध यूनिट में दो माह से नहीं हुआ भुगतान, प्रदर्शन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (मिल्कफेड) की बिंद्राबन दूध चिलिंग यूनिट में दूध सप्लाई करने वाले सैकड़ों पशुपालक इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बीते दो महीनों से उन्हें दूध का भुगतान नहीं मिला है। इससे उनका रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है। नाराज पशुपालकों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

बिंद्राबन यूनिट में पालमपुर उपमंडल के कई गांवों से रोजाना करीब 1900 लीटर दूध एकत्र किया जाता है। सूत्रों के अनुसार यूनिट पर करीब 26 लाख रुपये की देनदारी बन चुकी है। वहीं, पूरे कांगड़ा जिले में मिल्कफेड की विभिन्न यूनिटों पर कुल मिलाकर ढाई करोड़ रुपये से अधिक का बकाया पशुपालकों को दिया जाना बाकी है।
दूध बेचने वाले ग्रामीणों का कहना है कि दो महीने से भुगतान न मिलने के कारण वे पशुओं के लिए न तो हरा-सूखा चारा खरीद पा रहे हैं और न ही पौष्टिक फीड। इससे दूध उत्पादन में भी गिरावट आ रही है। कई परिवारों की आय का एकमात्र जरिया यही दूध बिक्री है, जिससे अब उनकी रोज़ी-रोटी पर संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन

सुकैड़ी, रुलिया, राख, बल्ला, जिया बड़सर और रिड़ी समेत आसपास के गांवों से जुड़े पशुपालकों राजेंद्र कुमार, रुलिया राम, प्रकाश ठाकुर, परषोतम लाल, प्रवीण कपूर, धर्म चंद, दीपू राम, भवानी प्रसाद, ध्रुव चंद, रवि कपूर, लता देवी, प्रदीप कुमार, सोनू देवी, रक्षा देवी, श्याम लाल और अन्य ने बताया कि उन्हें बीते दो माह से एक भी पैसा नहीं मिला। उन्होंने मांग की है कि उनका बकाया जल्द से जल्द अदा किया जाए अन्यथा वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कोट्स:

अभी पीछे से पैसा नहीं आ रहा है। जैसे ही फंड आता है, दूध विक्रेताओं को तुरंत भुगतान कर दिया जाएगा।
कुलदीप चंद, प्रभारी, बिंद्राबन दूध चिलिंग यूनिट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें