फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्मार्ट बिजली मीटर के घर नहीं आएंगे बिल, ऑनलाइन ही करना होगा चेक

Tue, 01 Sep 2026 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। विद्युत मंडल देहरा के तहत जिन उपभोक्ताओं के पुराने मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं, उन्हें अब वितरक के माध्यम से घर पर कागजी बिल नहीं मिलेंगे। ऐसे उपभोक्ताओं को हर महीने अपना बिजली बिल खुद ऑनलाइन देखना होगा। उपभोक्ताओं से समय पर बिल चेक कर निर्धारित अवधि में भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

देहरा मंडल में करीब 60 हजार बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से अब तक करीब 7,000 घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। बाकी उपभोक्ताओं के मीटर बदलने का कार्य भी जारी है। बोर्ड के अनुसार स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता प्रत्येक माह 2 तारीख से एचपीएसईबीएल की आधिकारिक मोबाइल एप पर अपना बिल देख सकते हैं।
इसके अलावा कनेक्शन के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आने वाले एसएमएस के जरिए भी बिल की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। स्मार्ट मीटर या ऑनलाइन बिल देखने में किसी भी प्रकार की तकनीकी दिक्कत आने पर उपभोक्ता विद्युत उपमंडल देहरा कार्यालय (रेहन बसेरा के समीप) में सुबह 10 से शाम साढ़े 4 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। एचपीएसईबीएल देहरा मंडल के अधिशासी अभियंता बलेश शर्मा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिल चेक कर उसका भुगतान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें