कांगड़ा में प्रदेश मेडिकल आफिसर एसोसिएशन की क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता बिलासपुर टीम को सम्म
कांगड़ा। प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन की ओर से नगर परिषद मैदान कांगड़ा में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन वीरवार को हुआ। फाइनल मैच कांगड़ा और बिलासपुर की टीमों के मध्य खेला गया। बिलासपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए और लक्ष्य का पीछा करने उतरी कांगड़ा की टीम 135 रन पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
वहीं, संगठन के महासचिव डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा विशेष अतिथि रहे। बाली ने कहा कि डॉक्टर पूरे विश्व में एक अलग पहचान रखते हैं। समाज के प्रति उनका कार्य अतुलनीय है। आधुनिक समय में लोगों को तनाव मुक्त रखने के मकसद से आयोजित करवाई यह प्रतियोगिता सकारात्मक संदेश देगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज टांडा पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखता है। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द टूर्नामेंट डॉ. अक्षत गुप्ता, मैन ऑफ द मैच डॉ. अर्जुन, बेस्ट बॉलर डॉ. उदय और बेस्ट बल्लेबाज डॉ. राघव रहे। इस मौके पर सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी, डॉ. राजेश राणा, डॉ. विवेक करोल, थाना प्रभारी संजीव कुमार, एसएमओ डॉ. अल्पना, डॉ. अंकुश, डॉ. मोनिका और डॉ. नीतिश मनहास आदि मौजूद रहे।