कांगड़ा। मटौर के पास कछयारी गांव में बाइक और टेंपो की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ। उपचार के लिए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान 20 वर्षीय अभिषेक कुमार निवासी नगरोटा बगवां के रूप में हुई है। अभिषेक माता-पिता का इकलौता लड़का था। शुक्रवार सुबह वह अपने काम से कहीं जा रहा था कि कछयारी के समीप उसकी बाइक टेंपो से टकरा गई। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।