फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत 17-00-42

विज्ञापन
विज्ञापन
योल (कांगड़ा)। पुलिस चौकी योल के तहत घियारी पुल के समीप सिद्धबाड़ी में वीरवार रात एक बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वीरवार रात 11 बजे के आसपास एक बाइक तेज गति से पहले पेड़ से टकराई और उसके बाद साथ लगती दुकान में जा घुसी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान अविनाश (22) पुत्र विजय निवासी पद्धर के रूप में हुई है। देर रात हुई इस दुर्घटना का पता सुबह सैर पर निकले युवकों को चला और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुष्टि करते हुए पुलिस थाना धर्मशाला के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवक की मौत सिर पर गहरी चोट लगने से हुई प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा कि हादसे से अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाइक की स्पीड तेज थी और युवक ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। पहले बाइक पेड़ से टकराई और बाद में साथ लगती दुकान में घुस र्गई। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। बताया जा रहा है कि युवक के पिता बैंक से रिटायर्ड अधिकारी हैं। घर में माता-पिता के अलावा उसका एक भाई भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें