फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पंजपुली में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

Tue, 20 May 2025 08:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के अंतर्गत 53 मील-नरवाना रोड पर पंजपुली के पास रविवार देर रात को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शशि पाल (28) पुत्र सुभाष चंद निवासी बड़ाई, डाकघर सुनेहड़, तहसील नगरोटा बगवां के रूप में हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार कोल्ड ड्रिंक गोदाम के पास यह ट्रक बिना किसी चेतावनी संकेत के सड़क पर खड़ा था। माना जा रहा है कि अंधेरे में ट्रक नजर न आने के कारण बाइक सवार को समय रहते ट्रक का पता नहीं चल पाया। टक्कर में गंभीर रूप से घायल शशि पाल को टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शशि पाल परिवार का इकलौता पुत्र था और अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो वर्षीय बेटी को छोड़ गया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस थाना प्रभारी नगरोटा बगवां नवनीत सैनी ने बताया कि हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रक पर रिफ्लेक्टर नहीं था। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें