फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मिलवां में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पति-पत्नी की गई जान

Thu, 20 Mar 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट का रहना वाला था दंपती, पति की मौके पर मौत, पत्नी ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डमटाल (कांगड़ा)। इंदौरा उपमंडल के गांव मिलवां में जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक खड़े ट्रक के साथ बाइक के टकराने से सवार दंपती की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमरजीत सिंह (34) पुत्र सुलखन सिंह निवासी सलोवाल पठानकोट और उसकी पत्नी रमनजीत कौर (28) के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में अमरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में गंभीर घायल पत्नी को मुकेरियां सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को यह दंपती बाइक पर पठानकोट से जालंधर की तरफ जा रहा था। जब बाइक मिलवां अनाज मंडी के पास पहुंची तो बाइक चालक अमरजीत नियंत्रण खो बैठा और सड़क के किनारे खड़े खराब ट्रक के पीछे जा टकराई। इसकी सूचना पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा को दी गई। चौकी प्रभारी चमन सिंह अपनी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास से साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी सिविल अस्पताल मुकेरियां भेजा था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया और उसके शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज किया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें