फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: विदेशी महिला से दुष्कर्म के आरोपी तिब्बती धार्मिक शिक्षक पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Wed, 19 Mar 2025 10:07 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में तिब्बती संस्थान चलाने वाले एक धार्मिक शिक्षक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। अभी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार तो नहीं किया है लेकिन मामले को लेकर आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में तिब्बती संस्थान चलाने वाले एक धार्मिक शिक्षक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। कांगड़ा पुलिस के पास अमेरिका की महिला ने शिकायत की थी। अब प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बुधवार को महिला पुलिस थाना धर्मशाला में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद दोनों पक्षों को बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी तिब्बती शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार तो नहीं किया है लेकिन मामले को लेकर आरोपी से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भारतीय मूल की अमेरिका की महिला ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा है कि वह अक्तूबर 2023 में धर्मशाला आई थी। वह यहां बौद्ध दर्शन का अध्ययन करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान अपने पति के माध्यम से वह आरोपी तिब्बती अध्यापक से मिली थी। इसके बाद नवंबर 2024 में जब वह बीमार हो गई तो आरोपी ने तंत्र विद्या के नाम पर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका पति बोध गया में था। इस बारे में उसने अपने पति को भी बताया था लेकिन बदनामी के डर के चलते वह बीड़ में रहने चले गए।

हाल ही में जब वह दोबारा धर्मशाला आए तो उन्हें धमकियां मिलने लगी। इस पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। वहीं, बुधवार को मामले की पूछताछ के लिए महिला और आरोपी को थाना में पूछताछ के लिए बुलाया था। उधर, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में आरोपी तिब्बती अध्यापक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें