फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मस्त बणा देणगे बीबा...पर नाचा पंडाल

विज्ञापन
कांगड़ा कार्निवल का आनंद लेते लोग। 
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस मैदान में आयोजित कांगड़ा वैली कार्निवल में की तीसरी सांस्कृतिक संध्या सूफी गायक कंवर ग्रेवाल के नाम रही।
विज्ञापन


ग्रेवाल के मंच संभालते ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने अपनी पहली प्रस्तुति मस्त बणा देणगे बीबा से दर्शकों से वाहवाही लूटी। इसके बाद उन्होंने टिकटां दो ले लेईं... सामने होवे यार ते नचना पैंदा हैं, तू ही तू, तू जप ले साईं दा नाम, दिल लगी भूल जानी पड़ेगी, छला आदि गीतों की नंगे पांव प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में फैशन परेड, कुल्लू नाटी एवं लाहौल नाटी की धूम रही। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक धर्मशाला कॉलेज के सभागार में कांगड़ा वैली कार्निवल लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़े गण्यमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी मौजूद रहे। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि साहित्य उत्सव समाज को आत्मचिंतन और संवाद का मंच प्रदान करते हैं।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं कांगड़ा के प्रख्यात विद्वान केसी शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज की आत्मा उसके साहित्य में प्रतिबिंबित होती है। साहित्य उत्सव में आत्मा रंजन, सत्य नारायण स्नेही, गौतम व्यथित, कुलदीप गर्ग तरुण, कर्नल विवेक, रेखा डडवाल, विकास राणा तथा रजनीश्वर चौहान जैसे प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने कविता, गजल और लघुकथा पाठ के माध्यम से कार्यक्रम को साहित्यिक ऊंचाइयों तक पहुंचाया। एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह ने एआई के युग में पठन, चिंतन और प्रतिरोध विषय पर आयोजित पैनल चर्चा का कुशल संचालन किया।
विज्ञापन


कबड्डी में विश्व विजेता रही चंपा ठाकुर और भावना को भी सम्मानित किया गया। फैशन परेड में 10 युवतियों ने मॉडलिंग की। इस दौरान तनमय चतुर्वेदी ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें