फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भट्टू फार्म बना मॉडल, फसल विविधिकरण से बढ़ेगी आय

Tue, 14 Apr 2026 06:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
भट्टू फार्म में उगाई गई सब्जियां स्त्रोत : एपीआरओ
विज्ञापन
जायका परियोजना से किसानों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सुलह (कांगड़ा)। प्रदेश में फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने के तहत जाइका परियोजना के अंतर्गत चयनित पांच राजकीय फार्मों में से पालमपुर का सब्जी बीज गुणन फार्म भट्टू भी शामिल किया गया है। यहां खंड परियोजना प्रबंधन इकाई पालमपुर द्वारा विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं।
खंड परियोजना प्रबंधक अमित भूषण ने बताया कि फार्म में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मौजूदा नलकूप को मजबूत किया गया है। साथ ही 50,000 लीटर क्षमता के दो जल भंडारण टैंक बनाए गए हैं और सभी खेतों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

सिंचाई सुविधा सुनिश्चित होने के बाद 2.5 बीघा क्षेत्र में एक प्रदर्शनी प्लॉट विकसित किया गया है। इस प्लॉट में फूलगोभी, बंदगोभी, मटर के साथ-साथ विदेशी सब्जियां जैसे ड्रैगन केल, लैट्यूस, पार्सले और स्ट्रॉबेरी उगाई जा रही हैं। इसके अलावा पॉलीहाउस में स्ट्रॉबेरी, फ्रांसबीन, खीरा और शिमला मिर्च की खेती भी की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी प्लॉट में सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर और ड्रिप प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है, जिससे पानी की बचत के साथ बेहतर उत्पादन संभव हो रहा है। अमित भूषण ने किसानों से अपील की है कि वे इस फार्म का दौरा कर आधुनिक तकनीकों की जानकारी लें और अपनी खेती में सुधार कर आय बढ़ाएं। परियोजना का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ नकदी फसलों की ओर प्रेरित कर उनकी आमदनी बढ़ाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें