भडाेली में बास्केटबाल प्रतियोगिता के दौरान बाल को बास्केट करता खिलाड़ी। -स्रोत : संस्थान
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। डीएवी स्कूल भड़ोली में तीन दिवसीय डीएवी स्टेट लेवल बास्केटबाल एवं बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में विभिन्न डीएवी स्कूलों से पहुंची टीमों ने मार्चपास्ट कर खेल ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर विधायक संजय रतन बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
उन्होंने बास्केटबाल में पहला शॉट डालकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश के आठ क्लस्टरों से आई टीमों ने भाग लिया। पहले दिन खेले गए बास्केटबाल मुकाबलों में अंडर-14 बॉयज वर्ग में क्लस्टर 1 ने क्लस्टर 7 को हराया, जबकि क्लस्टर 8 ने क्लस्टर 2 को पराजित किया। अंडर-17 में क्लस्टर 4 ने क्लस्टर 2 को मात दी।
गर्ल्स अंडर-14 में क्लस्टर 1 ने क्लस्टर 2 को हराया। अंडर-19 वर्ग में क्लस्टर 8 ने क्लस्टर 1 को और क्लस्टर 1 ने क्लस्टर 3 को पराजित किया। बैडमिंटन में अंडर-14 बॉयज के मुकाबलों में क्लस्टर 5 ने क्लस्टर 7 को और क्लस्टर 2 ने क्लस्टर 1 को हराकर जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के आगामी दिनों में रोमांचक मुकाबले जारी रहेंगे।