फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्कूल-कॉलेजों के 100 गज दायरे में तंबाकू की बिक्री पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
तंबाकू उत्पाद बेचने के लिए दुकानदारों को लेना होगा पंजीकरण, उल्लंघन पर 50 हजार तक जुर्माना
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूबी भारद्वाज ने दुकानदारों से की नियमों का पालन करने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूबी भारद्वाज ने दुकानदारों और आम जनता से तंबाकू नियंत्रण कानूनों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
डॉ. भारद्वाज ने बताया कि हिमाचल प्रदेश प्रतिषेध अधिनियम, 2016 के तहत खुली सिगरेट और बीड़ी की बिक्री प्रतिबंधित है। तंबाकू उत्पादों का कारोबार करने वाले दुकानदारों के पास वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। इसे दुकान में प्रदर्शित करना भी जरूरी है। बिना पंजीकरण कारोबार करने पर 50 हजार रुपये तक जुर्माना और तीन माह तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट की बिक्री, वितरण, आयात, परिवहन और भंडारण पर भी पूर्ण प्रतिबंध है। वहीं, कोपटा अधिनियम, 2003 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर 200 रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

डॉ. भारद्वाज ने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू उत्पाद बेचना गैरकानूनी है। इसके अलावा सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। बच्चों और युवाओं को इसकी लत से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें