फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बज्रेश्वरी घाट 15 दिन में होगा तैयार, दो बार होगी आरती

Tue, 28 Oct 2025 09:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कांगड़ा बाईपास स्थित बनेर खड्ड के किनारे निर्माणाधीन बज्रेश्वरी घाट। -संवाद
विज्ञापन
कांगड़ा। बाईपास कांगड़ा स्थित बनेर खड्ड के किनारे बन रहे बज्रेश्वरी घाट का निर्माण कार्य नवंबर के मध्य तक पूरा हो जाएगा। घाट पर टाइल लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। अब कंक्रीट डालने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। अधिकारियों के अनुसार कंक्रीट डालने का कार्य अगले 15 दिनों में समाप्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बज्रेश्वरी घाट को बनारस और हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 24 नवंबर तक की डेडलाइन निर्धारित की गई है। निर्माण के बाद मंदिर प्रशासन दो वर्षों के लिए घाट के संचालन का जिम्मा शैलेश रियालच फाउंडेशन को लीज पर दिया जाएगा।
नए वर्ष से घाट को श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। यहां एलईडी स्क्रीन, आकर्षक लाइटिंग, पार्क क्षेत्र में हरी घास, पुरुष और महिला शौचालय, तथा एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। घाट का आधा भाग टाइल और आधा भाग कंक्रीट से तैयार किया जाएगा। घाट पर ऐसा वातावरण तैयार किया जा रहा है कि रोजाना दो समय आरती की जाएगी और भजन-कीर्तन कार्यक्रम भी होंगे। श्रद्धालु स्नान के बाद माता श्री बज्रेश्वरी देवी के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


कांगड़ा बाईपास पर बनारस और हरिद्वार की तर्ज पर बज्रेश्वरी घाट का निर्माण किया जा रहा है। अगले माह तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। घाट में दो समय आरती और भक्तों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। -इशांत जसवाल, एसडीएम, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें