फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैजनाथ को 65 लाख के रोजगार कार्यालय भवन की मिली सौगात

Fri, 04 Apr 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
65 लाख की राशि से निर्मित रोजगार कार्यालय का उद्घाटन करते किशोरी लाल । स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। वीरवार को विधायक किशोरी लाल ने 65 लाख से निर्मित श्रम एवं रोजगार कार्यालय भवन बैजनाथ का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रोजगार की दिशा में इस कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार संबंधित जानकारी के साथ-साथ रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सहायता उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस कार्यालय से बेरोजगार युवाओं को रोजगार संबंधित जानकारी, प्रशिक्षण और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने में सहायता प्राप्त होगी। किशोरी ने कहा कि इसी कार्यालय के सामने स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा और इसे भव्य स्टेडियम का आकार दिया जाएगा, ताकि युवाओं को खेलने के लिए मैदान उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बैजनाथ क्षेत्र की गई घोषणाओं को पूर्ण किया जा रहा है।
इससे पहले एसडीएम बैजनाथ देवी चंद ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने विभिन्न सरकारी योजनाओं और रोजगार मेलों के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में अक्षय कुमार, रमेश कटोच, अजय सूद, वरिंदर जम्वाल, मिलाप राणा, शलभ अवस्थी, अजय गौड़, आकाश राणा, सुमन कटोच, बबीता जसवाल, आशीष गुलेरिया, विश्वास दीप, अनिरुद्ध शर्मा, कांता देवी, जगदीश राणा, रमेश चड्ढा, रंजीत राणा, जमुना गोयल, रवि स्याल, गुरमुख सिंह, भमो देवी, शर्ति शर्मा, कुलदीप सोनी, नागेंद्र कटोच, पृथी करोटी, महिंदर डोहरी, राजेश राणा, सोनू, चंद्रा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें