राजा का तालाब (कांगड़ा)। भारतीय मजदूर संघ ने बद्दी में भीषण अग्निकांड पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से पीड़ित परिवारों को अधिक मुआवजे मांग की है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा और प्रदेश महामंत्री यशपाल हेटा ने कहा है कि मृतकों के परिजनों को 20 लाख और घायलों को 10 लाख रुपये की मदद दी जाए।
संबंधित परफ्यूम फैक्ट्री में 100 से अधिक कामगार काम करते हैं। परंतु वहां न तो फायर हाइड्रेंट और न ही अग्निशमन के उपकरण लगाए गए थे। वहां आपातकालीन दरवाजा तक नहीं था। इससे लगता है कि उक्त घटना लापरवाही का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि सभी बातों को ध्यान में अगर यह सब व्यवस्थाएं की गईं होती, तो लोगों की जान बच सकती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से इस दिशा में एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाकर प्रदेश में चल रहे सभी उद्योगों की जांच करवाने की मांग की है। ताकि इस तरह की घटना प्रदेश में पुन: घटित न हो सके।