टांडा में टीपीएल के समापन पर विजेता और उपविजेता टीम मुख्यातिथि के साथ। संवाद
टांडा (कांगड़ा)। टांडा प्रीमियर लीग-2026 के फाइनल में बैक बेंचर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देवा डोमिनेटर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए बैक बेंचर्स ने 10 ओवर में 63 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में देवा डोमिनेटर्स की टीम 37 रन पर सिमट गई, जिससे बैक बेंचर्स ने मुकाबला आसानी से जीत लिया।
फाइनल मैच में एडिशनल डायरेक्टर अंकुश शर्मा मुख्य अतिथि और राजीव एसीएफ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब वीरेंद्र किंशू को मिला। फाइनल के बाद महिलाओं के लिए रस्साकसी, म्यूजिकल चेयर और मटका फोड़ जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें मटका फोड़ में तमन्ना विजेता रहीं।
टांडा में टीपीएल के समापन पर विजेता और उपविजेता टीम मुख्यातिथि के साथ। संवाद