धर्मशाला। जिला कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की गई। इस दौरान सीएमओ ने समीक्षा बैठक में आयुष्मान और हिम केयर सेवाओं के अंतर्गत अस्पतालों में दाखिल रोगियों के निशुल्क इलाज और जांच के पुख्ता प्रबंध इंतजाम करने निर्देश दिए। साथ ही जनता तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के दिशा-निर्देश सभी बीएमओ सहित अन्य अधिकारियों को दिए हैं। बैठक के दौरान आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें विशेष रूप से एबीडीएम से जुड़ी जानकारी विस्तार से दी गई।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा अधिकारी समुदाय में स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़ी जागरूकता बढ़ाने के लिए जानकारी दें। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मासिक बैठक में विभिन्न विषयों पर की गई चर्चाओं की जानकारी, ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली मासिक बैठक में भी विस्तार से बताएं। इस दौरान स्वास्थ्य संस्थानों के आसपास स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत सभी स्वास्थ्य संस्थानों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को पंजीकृत एवं सत्यापन शीघ्र करने के निर्देश भी दिए।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ