जवाली/राजा का तालाब (कांगड़ा)। बिजली बोर्ड ने बुधवार को जवाली कॉलेज में बैठक की। इस दौरान बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने विद्युत बचत, सुरक्षा, स्मार्ट मीटर तथा विद्युत अपघात सुरक्षा पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि विद्युत बचत उपभोक्ताओं के लिए लाभप्रद है। घरों में बिजली के कार्य को कुशल इंजीनियर से ही करवाना चाहिए। आईएसआई/बीईई प्रमाणित विद्युत तारों व अन्य सामग्री का प्रयोग करना चाहिए। विद्युत आपूर्ति में रुकावट आने पर बोर्ड के टोल फ्री नं. 1800-180-8060 या 1912 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश सहित स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
वहीं, वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी के ऊर्जा संरक्षण क्लब ने विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। अनुराग पराशर ने बिजली संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बिजली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों जैसे स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली और इससे जुड़ी धारणाओं, बिजली की बचत के उपाय एवं ऊर्जा संरक्षण की आधुनिक तकनीकों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सचिन कुमार, ऊर्जा क्लब सदस्य कंचन रानी और शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद