केएलबी कालेज पालमपुर की विजेताओं छात्राओं को सम्मानित करते हुए स्त्रोत कालेज
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। केएलबी कन्या काॅलेज पालमपुर की छात्राओं ने श्री साईं यूनिवर्सिटी पालमपुर में एथेनॉल फेस्ट-2026 में शानदार प्रदर्शन किया। बीएड प्रशिक्षु कनिका ने बैडमिंटन की एकल वर्ग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और बैडमिंटन डबल्स वर्ग में कनिका (बीएड) और मुस्कान (डीएलएड) ने स्वर्ण पदक जीता। समारोह के मुख्यातिथि पंचरुखी के एसएचओ गोपाल कृष्ण ने विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कॉलेज के निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह राणा ने खेल संयोजक डॉ. अनीश राणा के प्रयासों की सराहना की। प्रबंधन समिति अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल और सचिव राजेंद्र सिंह ठाकुर ने विजयी छात्राओं को बधाई दी। संवाद