फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: यूथ फेस्टिवल में नशे के खिलाफ जगाई अलख

Sat, 17 Jan 2026 08:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पालमपुर में प्रतिभागी छात्राओं के साथ इन्नरव्हील क्लब की सदस्य महिलाएं। -स्रोत : क्लब
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। इनरव्हील क्लब पालमपुर द्वारा रोटरी भवन में यूथ फेस्टिवल के अंतर्गत यूथ अनप्लग्ड थीम पर एंटी-ड्रग अवेयरनेस प्रतियोगिता करवाई गई। शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करना और उन्हें नशा-मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। क्लब की अध्यक्ष आभा पीटर ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए ऐसे मंच अनिवार्य हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के दौरान नो टू ड्रग्स स्किट में राजकीय माध्यमिक स्कूल सलियाना प्रथम, धौलाधार पब्लिक स्कूल खलेट द्वितीय और स्कूल पाहड़ा तृतीय रहा। वहीं, एकल लोक नृत्य में पाहड़ा की तनीषा प्रथम, घुग्गर की सोनिया द्वितीय, परौर की हिमांशी तृतीय रहीं। परौर को कनिका को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इसके अलाव समूह गान में घाड़ स्कूल ने प्रथम, धौलाधार पब्लिक स्कूल खलेठ ने द्वितीय और सलियाणा स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में सीमा शर्मा, पुष्पा महाजन और ब्रिंदुला करोल शामिल रहीं। कार्यक्रम में क्लब की उपाध्यक्ष वंदना शर्मा, सचिव पूनम सूद और कोषाध्यक्ष रजनी सरियाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें