फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ज्वालामुखी में चंदन का पेड़ काटकर चोरी का प्रयास, तीन पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी भूमि पर वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे आरोपी
विज्ञापन

मौके पर औजार छोड़कर वाहन सहित फरार पुलिस जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी क्षेत्र के चिहरु में कुछ लोगों ने निजी भूमि पर चंदन का पेड़ काटकर चोरी करने का प्रयास किया। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना ज्वालामुखी में तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, चिहरु निवासी राजिंदर कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि 27 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे तीन अज्ञात व्यक्ति उनकी निजी भूमि पर पहुंचे और चंदन का पेड़ काटकर चोरी करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि घटना के बाद तीनों व्यक्ति निजी वाहन से मौके से फरार हो गए। पेड़ काटने के लिए इस्तेमाल किए गए औजार घटनास्थल पर ही छोड़ दिए गए थे।
एसपी देहरा संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान करने और घटना से जुड़ी पूरी जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें