फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आंखों में मिर्ची जैसा पदार्थ झोंक महिला से चेन झपटने की कोशिश

Tue, 25 Aug 2026 04:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा में सोमवार को घर के पास टहल रही महिला से चेन झपटने के प्रयास का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि रात करीब 8 बजे एक व्यक्ति ने उसकी आंखों में मिर्ची जैसा पदार्थ झोंक दिया और गले से सोने की चेन छीनकर भागने लगा।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी चेन छोड़कर भाग गया। महिला के अनुसार आरोपी चेन लेकर भाग रहा था लेकिन चेन उसकी बाजू में लिपट गई। इसी दौरान उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

लोगों को आते देख आरोपी देहरा से ब्यास नदी की ओर जाने वाले रास्ते से भाग गया। सूचना मिलने पर देहरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला ने बताया कि आंखों में डाला गया पदार्थ मिर्ची था या कुछ और यह स्पष्ट नहीं है। इससे आंखों में तेज जलन हुई और पानी के छींटे मारने के बाद राहत मिली।
विज्ञापन

एएसपी देहरा नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें