फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बस से उतरते ही युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगा पीट दिया अधेड़

विज्ञापन
पंचरुखी में बाजार में हंगामे के बीच रुका यातायात। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी बाजार में सोमवार शाम निजी बस से उतरते ही एक युवती ने साथ सफर कर रहे अधेड़ व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी। युवती के पिता के मौके पर पहुंचने के बाद विवाद और बढ़ गया।
विज्ञापन

बाजार पर हंगामा होने से लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां बाद में आपसी समझौता हो गया।
बताया जा रहा है कि युवती पालमपुर में पढ़ाई करती है और शाम को निजी बस से पंचरुखी पहुंची थी। बस में सफर के दौरान ही उसने पिता को फोन कर अधेड़ व्यक्ति पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बस से उतरने के बाद पिता के पहुंचने पर दोनों ने अधेड़ व्यक्ति से घटना को लेकर पूछताछ की। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और युवती ने बाजार में ही उसकी पिटाई कर दी।
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती और अधेड़ व्यक्ति को थाने पहुंचाया। पुलिस के अनुसार बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई। शिकायत न मिलने के कारण पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें