फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस साक्षात्कार में 62 प्रशिक्षित युवा प्रशिक्षण के लिए चयनित

विज्ञापन
आईटीआई शाहपुर में कैंपस साक्षात्कार में भाग लेते युवा। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में हुए कैंपस साक्षात्कार में पेंगुइन इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने 62 प्रशिक्षित युवाओं को एक साल के प्रशिक्षण के लिए चयनित किया है। कैंपस साक्षात्कार में कुल 80 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। चयनित युवा 10 दिसंबर को नालागढ़ स्थित प्लांट में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य तरुण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को कंपनी 10,154 रुपये मासिक सैलरी देगी और साथ ही कंपनी उन्हें दो घंटे का ओवर टाइम, मेडिकल सुविधा, ईएसआईसी सुविधा और समस्त छुट्टियां नियमानुसार देगी। कंपनी की ओर से कैंपस साक्षात्कार लेने आए डिजाइन एवं डेवलपमेंट विभाग के प्रबंधक सुनील कुमार और एच आर विभाग के सहायक प्रबंधक रविंद्र सिंह ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में कुल 80 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 62 आईटीआई पास युवाओं का चयन हुआ है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अभिषेक बगवान ने कहा कि सभी चयनित युवाओं को अपनी ज्वाइनिंग के समय अपने सभी शैक्षणिक और तकनीकी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 5 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज का पंजीकृत पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक डिटेल लाने को कहा है। इस अवसर पर संस्थान के अनुदेशक जगदीश रत्तन और आशीष शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें