फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सैन्य सम्मान के साथ अश्वनी कुमार को दी विदाई

Fri, 21 Aug 2026 03:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पंचायत नोरा के गांव मतेहड़ निवासी हवलदार क्लर्क अश्वनी कुमार की अंतिम संस्कार के दौरान तिरंगा ल
विज्ञापन
धीरा (कांगड़ा)। उपमंडल धीरा की नौरा पंचायत के गांव मतेहड़ निवासी सेना के हवलदार क्लर्क अश्वनी कुमार का वीरवार को सैन्य व राजकीय सम्मान के साथ श्मशानघाट बलौटी में अंतिम संस्कार किया गया। सेना की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

42 वर्षीय अश्वनी कुमार 22 गढ़वाल राइफल्स में दिल्ली में सेवारत थे। मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सैन्य अस्पताल ले जाया गया जहां देर रात उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
वीरवार सुबह 7:30 बजे जब पार्थिव देह पैतृक गांव मतेहड़ पहुंची तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों मासूम बेटों शिवांश (11) और रियांश (6) ने पिता को मुखाग्नि दी। अश्वनी कुमार अपने पीछे पत्नी सुनैना और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन की ओर से धीरा की तहसीलदार कुमारी शिखा और पुलिस चौकी धीरा के प्रभारी देशराज सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, गण्यमान्य व्यक्तियों और ग्रामीणों ने पहुंचकर वीर सैनिक को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें