फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शाम ढलते ही कोतवाली की गांधी और नेहरू वाटिका में छलक रहे जाम

Wed, 22 Jan 2025 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला की गांधी वाटिका की लाइटें खराब होने के चलते छाया अंधेरा। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में महान विभूतियों की स्मृति में स्थापित वाटिकाएं रात होते ही नशेड़ियों का अड्डा बन रही हैं। जिला मुख्यालय धर्मशाला के कोतवाली बाजार स्थित महात्मा गांधी और पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू वाटिका में शाम ढलते ही अंधेरा पसर जाता है। नेहरू वाटिका को साथ लगते होटल की लाइटों से आने वाली रोशनी तो गांधी वाटिका में सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइट से हल्की रोशनी पहुंचती है। मगर वाटिकाओं में इन लाइटों की रोशनी भी अंधेरे को दूर नहीं कर पाती है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली बाजार स्थित इन वाटिकाओं में अमर उजाला की टीम ने रात 9 से 9:30 बजे तक मौके का जायजा लिया। इस दौरान वाटिकाओं के कोने में कुछ युवा भी बैठे नजर आए। युवाओं के हाथों में जाम भी थे। इन वाटिकाओं के कुछ हिस्से ऐसे थे, जो घुप अंधेरे में थे। इन कोनों में शराब और बीयर की बोतलों के अलावा नमकीन और अन्य खाद्य सामग्री के पैकेट पड़े थे। वाटिकाओं में रोशनी के लिए लाइटेें तो स्थापित की गई हैं, लेकिन यह केवल मात्र शोपीस ही बनी हुई थी।
नेहरू वाटिका में आठ लाइटें तो गांधी स्मृति वाटिका में पांच लाइटें स्थापित हैं। मौके पर एक भी लाइट नहीं जली हुई थी।

गांदुकानों के रास्ते में भी पसरा अंधेरा
गांधी वाटिका के नीचे की तरफ दुकानें भी बनाई गई हैं और रास्ता भी है। करीब 15 मीटर का घुमावदार रास्ते के साथ दूसरी तरफ जंगल और खाई है। इस रास्ते में भी दोनों छोरों पर स्ट्रीट लाइटों की रोशनी तो है लेकिन बीच का घुमावदार क्षेत्र अंधेरे से घिरा हुआ था। यहां पर भी कुछ लोग अंधेरे में बैठे हुए थे।

धर्मशाला की गांधी वाटिका की लाइटें खराब होने के चलते छाया अंधेरा। संवाद

धर्मशाला की गांधी वाटिका की लाइटें खराब होने के चलते छाया अंधेरा। संवाद

धर्मशाला की गांधी वाटिका की लाइटें खराब होने के चलते छाया अंधेरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें