फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शिव मंदिर बैजनाथ में उमड़ी भीड़

Wed, 22 Jan 2025 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बैजनाथ ​शिव मंदिर में घृत मंडल का प्रसाद लेने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में मंगलवार को मक्खन रूपी प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही आरती के बाद पुजारियों ने शिवलिंग की पावन पिंडी से मक्खन उतारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह से देर शाम तक प्रसाद को सैकड़ों श्रद्धालुओं को बांटा गया। मकर संक्रांति पर्व पर शिवलिंग पर अढ़ाई क्विंटल शुद्ध देसी घी से मक्खन तैयार करने के पश्चात चढ़ाया गया था, जो सात दिन तक घृत मंडल के रूप में शिवलिंग पर सजा रहा। ऐसी मान्यता है कि प्रसाद रूपी मक्खन चर्म रोग के काम आता है। इसे खाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता है। न्यास के सचिव एवं तहसीलदार रमन ने बताया कि श्रद्धालु प्रसाद के समाप्त होने तक न्यास के कार्यालय से सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें