फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: छह साल की उम्र में अर्शदीप को हुआ क्रिकेट से प्यार

Tue, 06 May 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्लोडगंज। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के माता-पिता इन दिनों धर्मशाला की खूबसूरती का लुत्फ उठा रहे हैं। मंगलवार को अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह और माता बलजीत कौर मैक्लोडगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धर्मशाला स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबलों को लेकर उत्साह जताया। दर्शन सिंह ने बताया कि अर्शदीप को क्रिकेट का शौक छह साल की उम्र से ही था। वह खुद भी क्रिकेट खेल चुके हैं और उन्होंने अपने बेटे को हमेशा प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कहते हैं होम ग्राउंड का फायदा होता है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था। अब गत रविवार को यहां 12 साल बाद मिली जीत से उम्मीद है कि इस बार धर्मशाला से सभी तीन मैच जीत कर जाएंगे और ट्रॉफी अपने नाम करेंगे। अर्शदीप की मां बलजीत कौर ने कहा कि उनका बेटा भारतीय टीम में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और आईपीएल में भी अच्छा खेल दिखा रहा है। हमारी तो यही दुआ है कि वह लगातार देश और टीम के लिए बेहतरीन खेल दिखाता रहे। परिवार ने धर्मशाला की सुंदरता और मौसम की सराहना करते हुए कहा कि देश के अन्य हिस्सों में इस समय गर्मी काफी है, लेकिन यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। अर्शदीप सिंह के पिता सीआईएसएफ से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें