फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आरोहणम् फाउंडेशन ने युवती के विवाह में दी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। आरोहणम् फाउंडेशन ने सराहनीय पहल करते हुए 75वीं बिटिया के विवाह में सहयोग प्रदान किया। संस्था ने युवती के परिवार को विवाह समारोह में धाम के आयोजन के लिए राशन तथा अन्य आवश्यक घरेलू सामान भेंट किया।
विज्ञापन

संस्था के मुख्य सचिव साहिल सूद ने कहा कि बेटियों के विवाह में सहयोग करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक है। इस अवसर पर सोमेश कौशिक, मनीष, रोहित सहित संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। संस्था के सदस्यों ने बिटिया को उसके नए जीवन की शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उसके सुखद, समृद्ध एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें