फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंज के आर्मी जवान की ड्यूटी के दौरान हृदयघात से मौत

विज्ञापन
लंज से साथ लगती पंचायत भरूपलाहड़ में एक आर्मी जवान की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत। फाइल - फोटो : Kangra
विज्ञापन
लंज (कांगड़ा)। लंज के साथ लगती पंचायत भरूपलाहड़ में सेना के एक जवान की ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से मौत हो गई। इसके चलते समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ज्योति कौंडल (26) पुत्र छोटू राम अरुणाचल में ग्रेफ में बतौर सिपाही तैनात था, जिसकी देर रात 10 बजे के करीब ड्यूटी के दौरान अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। पंचायत प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि देर रात फोन के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है। ज्योति की कुछ महीने पहले ही 26 जुलाई को शादी हुई थी। उसकी दो बहनें हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और छोटी बहन बिहार में एसएसबी में सेवारत है। पिता छोटू राम भी पूर्व सैनिक हैं। ज्योति अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। शनिवार को सैनिक का शव गांव में पहुंचने की उम्मीद है। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भरूहपलाहड़ में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें