फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अप्रैल की घोषणा, नवंबर से बढ़ेगा मानदेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में रोष

Sun, 15 Nov 2026 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक हजार रुपये की बढ़ोतरी का लाभ अप्रैल से देने की मांग
विज्ञापन

विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगी मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। प्रदेश सरकार की ओर से मानदेय बढ़ाने की घोषणा के बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इसका लाभ न मिलने से उनमें नाराजगी बढ़ती जा रही है। सरकार ने अप्रैल महीने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक हजार रुपये मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक बढ़ा हुआ मानदेय नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं में रोष है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि घोषणा के बाद उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही बढ़ा हुआ मानदेय मिलने लगेगा, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। जबकि अब नवंबर से उन्हें बढ़ा हुआ वेतन देने का फैसला लिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिका यूनियन कांगड़ा की उपप्रधान वीना शर्मा और महासचिव लज्या ठाकुर ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानदेय वृद्धि का लाभ नवंबर से दिए जाने की बात सामने आने पर भी कार्यकर्ताओं में असंतोष है। उनका कहना है कि जब सरकार ने अप्रैल में बढ़ोतरी की घोषणा की थी तो इसका लाभ उसी समय से मिलना चाहिए था। कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया है कि धर्मशाला में होने वाले आगामी विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगें रखेंगी। साथ ही मानदेय वृद्धि का लाभ अप्रैल से दिए जाने और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें