फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं के लिए 10 जुलाई तक करें आवेदन

Thu, 25 Jun 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। बाल विकास परियोजना कार्यालय कांगड़ा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और क्रैच केंद्रों के विभिन्न पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक महिला अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों तक आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कांगड़ा में जमा कर सकती हैं।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी संजीव बग्गा ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 16 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें जमानाबाद, अंसोली-2, पटराकर, खास तियारा, तरसूह, डूगा बाजार, वाल्मीकि मोहल्ला-1, गाहलियां-1, बांध-1, रसूह, चेलियां, चकवन लंज, पठियार, बासी, लोअर चतरेटा और मैरा-1 केंद्र शामिल हैं।
इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पांच पद घुरकड़ी कंजेहड़, कंदरेहड़, इच्छी, त्रियांगु और सन्नी केंद्रों में भरे जाएंगे। वहीं क्रैच कार्यकर्ताओं के पांच पद एसडीएम कोर्ट, अपर बीरता, मटौर-1, पुराना कांगड़ा-2 और कंदरेहड़-2 केंद्रों के लिए तथा सहायिकाओं के चार पद एसडीएम कोर्ट, अपर बीरता, पुराना कांगड़ा-2 और कंदरेहड़-2 केंद्रों में भरे जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अपर राजियाना-3 केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद भी भरा जाना है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए आवेदन 10 जुलाई तक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 18 जुलाई को बाल विकास परियोजना कार्यालय कांगड़ा में आयोजित किए जाएंगे।
क्रैच केंद्रों के पदों के लिए आवेदन 15 जुलाई शाम पांच बजे तक जमा किए जा सकते हैं। वहीं अपर राजियाना-3 के पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित की गई है और इसके लिए साक्षात्कार 17 जुलाई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें