फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- चुनावी हार छिपाने के लिए लगाए जा रहे बेबुनियाद आरोप

Sun, 27 Sep 2026 01:01 PM IST
Ankesh Dogra एएनआई, शिमला।

सार

Anurag Thakur Rahul Gandhi CEC Allegations Palampur Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगाए गए आरोपों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पहले ही विस्तृत प्रेस नोट जारी कर सभी तथ्यों को स्पष्ट कर चुका है। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कुछ विपक्षी नेता बिना आधार के आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने और अपनी चुनावी हार छिपाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से लगाए गए आरोपों पर हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि चुनाव आयोग ने पूरे मामले को लेकर विस्तृत प्रेस नोट जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने अपने स्तर पर उठाए जा रहे सवालों और आरोपों का जवाब तथ्यों के साथ दिया है।
विज्ञापन

 

भाजपा सांसद ने राहुल गांधी और विपक्ष के कुछ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बिना ठोस आधार के आरोप लगा रहे हैं। उनके अनुसार, विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों का उद्देश्य जनता को भ्रमित करना और अपनी चुनावी हार को छिपाना है।
विज्ञापन


संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप
अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिना पर्याप्त प्रमाण के संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से जारी विस्तृत स्पष्टीकरण को देखने के बाद तथ्यों के आधार पर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचना चाहिए।

राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा का जवाब
राहुल गांधी लगातार चुनावी प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर लगाए गए आरोपों पर भाजपा की ओर से अनुराग ठाकुर ने जवाब दिया। अनुराग ठाकुर का कहना है कि विपक्ष को अपने आरोपों के समर्थन में ठोस प्रमाण सामने रखने चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल आरोप लगाने से संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े नहीं किए जा सकते।
 
विज्ञापन

पालमपुर में दिया गया अनुराग ठाकुर का यह बयान ऐसे समय आया है जब चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। भाजपा और विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर आने वाले दिनों में सियासी टकराव और बढ़ने के आसार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें