फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजकों की घोषणा

Fri, 23 Oct 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनय बेदी ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सहसंयोजकों के नामों की घोषणा की है। यह निर्णय परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज राणा, प्रदेश सहसंयोजक एवं जिला कांगड़ा प्रभारी संजय ठाकुर और जिले के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद लिया गया है। इसका उद्देश्य संगठन को बूथ और विधानसभा स्तर पर मजबूत करना है।
विज्ञापन

घोषित सूची के अनुसार कांगड़ा से जितेंद्र कुमार और संदीप वालिया, नगरोटा बगवां से आकाश सैणी और पुनीत धीमान, शाहपुर से अभिषेक चड्ढा और रमन सागर व धर्मशाला से रोहित चौधरी को जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।
जिला संयोजक विनय बेदी ने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाएंगे और जिला कांगड़ा में परिवहन प्रकोष्ठ को सक्रिय एवं मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें