फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अनमोल ने जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन
एड की खबर के साथ ग्रीन फील्ड
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा) समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बन देता है। इसी पंक्ति को चरितार्थ करते हुए ग्रीन फील्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा बगवां के कक्षा 12वीं के प्रतिभाशाली छात्र अनमोल ने प्रतिष्ठित केआरयूयू प्ले इनोवेशन चैलेंज प्रोग्राम 2025 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार जीता है। प्रधानाचार्य सुधांशु शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चार भाग थे, जो युवाओं में नवाचार और आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं, जिसमें पूरे भारत से हजारों प्रतिभागी शामिल हुए।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि के लिए समर्पित संकाय बिशेषकर शिक्षिका मोना ठाकुर के उत्कृष्ट प्रयासों की भी सराहना की है, जिन्होंने अनमोल को उसकी यात्रा के दौरान विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और अटूट समर्थन प्रदान किया। उसे उसकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए एक प्रमाण पत्र और एक टैबलेट से सम्मानित किया है। प्रिंसिपल सुधांशु शर्मा ने उसे प्रोत्साहन के साथ आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें