देहरा कॉलेज में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि रविंद्र सिंह गिल। -स्रोत: संस्थान
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तकीपुर कॉलेज के प्राचार्य रविंद्र सिंह गिल ने मुख्यातिथि, जबकि सेवानिवृत्त प्रो. करण पठानिया विशिष्ट अतिथि रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, गोला फेंक सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहरा के शारीरिक शिक्षा अध्यापक सुरेंद्र चूरिया ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ में अंकित और सैजल ने पहला, मनीष और मोनिका ने दूसरा और शुभम और प्रियंका ने तीसरा स्थान पाया।गोला फेंक में प्रियांशु और रिया प्रथम, रितिका और सुमित द्वितीय तथा प्रीति और मनीष तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा मनोरंजन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंकित और सैजल को सर्वश्रेष्ठ धावक और धाविका घोषित किया गया। इस मौके पर प्रो. मोनिका शर्मा, प्रो. निशा, डॉ. परवीन कुमार, डॉ. मंजू, प्रो. शिवानी गुप्ता, अशोक कुमार, मुनीश भलवाल, सावित्री, जीवन सुदर्शना और कश्मीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।