जवाली (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय जवाली में मंगलवार को एनएसएस शिविर का समापन हो गया। इसमें बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजना को आलराउंडर भागीदारी पर बेस्ट वाॅलंटियर पुरस्कार से सम्मानित किया।
कार्यक्रम के समापन में मुख्यातिथि शामिल हुए खंड परियोजना अधिकारी एवं जवाली स्कूल के प्रधानाचार्य प्रभात चंद्र पावा ने स्वयंसेवियों को खुद में संस्कार विकसित करने की सलाह दी।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। काॅलेज प्राचार्य दिनेश शर्मा और कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सुलक्षण शर्मा ने सात दिन के शिविर में की गई गतिविधियों की जानकारी दी।