धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र राणा और अन्य। स्रोत: भाजपा
धर्मशाला। भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने सोमवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार और अफसरशाही पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पारंपरिक मेलों को ट्रेड फेयर में बदला जा रहा है। करोड़ों रुपये में मेला मैदान नीलाम किए जा रहे हैं, जिससे छोटे दुकानदार बाहर हो गए हैं। यह हमारी सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान को मिटाने का प्रयास है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर इन मेलों के आयोजन और नीलामी प्रक्रिया की न्यायिक जांच करवाई जाएगी। वहीं, पंचायती राज और नगर निगम चुनावों के आरक्षण रोस्टर पर विधायक ने कहा कि सरकार ने संस्थाओं को तोड़ने-मरोड़ने का प्रयास किया है। तीन-तीन बार रोस्टर बदले गए। शहरी निकाय में रोस्टर का मामला अब न्यायालय की चौखट तक पहुंच गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम और शहरी निकायों में अब लूट-खसूट की राजनीति नहीं चलेगी। ब्यूरो