फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भंगवार के जंगल में मृत मिला अज्ञात व्यक्ति

Sun, 06 Apr 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। पुलिस थाना हरिपुर की चौकी रानीताल के निकटवर्ती गांव भंगवार के जंगल में रविवार को अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि शव लगभग 10 से 12 दिन पुराना है। हालांकि, शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। व्यक्ति की आयु 30 से 40 के बीच होने का अनुमान है। भंगवार पंचायत के प्रधान सूरम सिंह ने बताया कि उनके गांव का एक व्यक्ति अपनी गुम हुई बकरियों को ढूंढने गया था तो उसने गांव के थोड़ी दूर जंगल में व्यक्ति का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन


उसने इसकी जानकारी दी, जिस पर उन्होंने पुलिस चौकी रानीताल में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई में जुट गई है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में भेजा है, जहां पर शव शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक शवगृह में रखा है। इसके साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, ताकि व्यक्ति की मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें