फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने घमरोता के अमित कुमार

Wed, 10 Jun 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर की बल्ला पंचायत के घमरोता निवासी अमित कुमार भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर पदोन्नत हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई दी है। अहमदनगर में आयोजित पदोन्नति समारोह के दौरान उनके कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कौस्तुभ सिंह और पत्नी लक्ष्मी भी उपस्थित रहीं। पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने अमित कुमार को सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बनने पर शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमित कुमार सेवानिवृत्त सूबेदार दलीप सिंह के पुत्र और बल्ला पंचायत की पूर्व प्रधान किरण के भतीजे हैं। वर्तमान में वह भारतीय सेना की आर्मर्ड कोर में सेवाएं दे रहे हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार ने सैन्य जीवन में देश सेवा, साहस और उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय दिया है। उन्होंने लेह के दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों के अलावा मणिपुर के आतंकवाद एवं उग्रवाद प्रभावित इलाकों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। मणिपुर में तैनाती के दौरान उन्होंने बिना किसी सैन्य हताहत के 25 सफल ऑपरेशन पूरे किए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें