फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डूंगा बाजार में एंबुलेंस मार्ग का किया लोकार्पण

Mon, 13 Jul 2026 02:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कांगडा में नव निर्मित सड़क का उद्घाटन करते पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू। जागरूक पाठक
विज्ञापन
कांगड़ा। शहर के डूंगा बाजार से मिशन रोड तक नवनिर्मित एंबुलेंस मार्ग का रविवार को पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू ने उद्घाटन किया। करीब 70 लाख रुपये की लागत से तैयार इस मार्ग के बनने से स्थानीय लोगों के साथ मरीजों और एंबुलेंस की आवाजाही भी सुगम होगी।
विज्ञापन

सुरेंद्र काकू ने कहा कि पहले क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए मंदिर मार्ग या मिशन रोड का ही सहारा लेना पड़ता था। अब साढ़े तीन मीटर से अधिक चौड़ी सड़क बनने से चारपहिया वाहन आसानी से गुजर सकेंगे। सड़क निर्माण में अशोक हिमाचली, सौरभ चौधरी और आशीष शर्मा की अहम भूमिका रही। यह कार्य दो वर्षों से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें