फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वॉलीबाल में अंब की टीम बनी विजेता

Tue, 04 Aug 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर के खेल मैदान में एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंब की टीम ने खिताब अपने नाम किया। बंगोली की टीम उपविजेता रही। नूरपुर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को क्रमशः 7,100 रुपये, 5,100 रुपये और 3,100 रुपये की नकद राशि व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सोमवार को बिलासपुर पंचायत स्थित स्कूल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों की 15 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं पंचायत प्रधान परवीन कुमारी का जनता और आयोजन समिति ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान बलदेव गुलेरिया और अन्य वार्ड पंच भी उपस्थित रहे। पंचायत प्रधान ने कहा कि युवा नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहें और नियमित रूप से खेलों में हिस्सा लेकर शारीरिक स्वास्थ्य व फिटनेस पर ध्यान दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें