फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मंदिर में श्रद्धालुओं से बदसलूकी, महिला से मारपीट के लगे आरोप

Wed, 26 Aug 2026 09:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर के समीप एक निजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और एक महिला से मारपीट के आरोप लगे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पीड़ित यात्रियों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को कुछ श्रद्धालु इस निजी मंदिर में दर्शन करने गए थे। इसी दौरान मंदिर संचालकों का उनके साथ विवाद हो गया। यात्रियों का आरोप है कि वहां एक महिला के साथ मारपीट की गई और बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी कथित तौर पर बदसलूकी की गई। इसके बाद यात्रियों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
मामले की शिकायत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, डीसी और पुलिस अधीक्षक को भेजी गई है। यात्रियों ने मांग की है कि मामले की जांच कर वास्तविकता सामने लाई जाए और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई हो। वहीं, इस संबंध में मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार अजय मंडयाल ने कहा कि यह निजी मंदिर उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आता है, इसलिए वह इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें