फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पीएम आवास योजना में धांधली का आरोप, बीडीओ को सौंपी शिकायत

Sat, 01 Aug 2026 02:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डाडासीबा (कांगड़ा)। विकास खंड परागपुर की लग पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं का मामला गरमा गया है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) परागपुर को सामूहिक शिकायत-पत्र सौंपकर पात्र परिवारों की अनदेखी करने और अपात्र लोगों को लाभ देने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत द्वारा बिना ग्राम सभा में चर्चा किए मनमाने ढंग से लगभग 40 पात्र परिवारों के नाम सूची से काट दिए गए हैं। इससे पंचायत वासियों को करीब 50 से 60 लाख रुपये का नुकसान संभावित है। वहीं, सूची में ऐसे लोगों को शामिल कर लिया गया है, जिनके पास पहले से पक्के मकान हैं या जो पहले भी सरकारी अनुदान प्राप्त कर चुके हैं। प्रमोद सिंह, लक्की ठाकुर, अनिल कुमार, शशिपाल व अजय राणा सहित अन्य ग्रामीणों ने मामले का स्थलीय निरीक्षण करवाकर दोषियों पर कार्रवाई और वास्तविक पात्रों को योजना का लाभ देने की मांग की है।
उधर, बीडीओ मीना शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत लग के ग्रामीणों की ओर से एक सामूहिक शिकायत-पत्र प्राप्त हुआ है। शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें