फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा के सीएमओ डॉ. विवेक करोल सेवानिवृत्त

Sat, 01 Aug 2026 02:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विवेक करोल 33 वर्षों की सेवाओं के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा कार्यालय धर्मशाला में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. करोल ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और विषम परिस्थितियों में जनसेवा की मिसाल कायम की है। अपने संबोधन में डॉ. करोल ने सभी सहयोगियों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी अनुराधा शर्मा और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें