फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लैहसर पंचायत के वार्ड-5 में बिना हस्ताक्षर वोटिंग करवाने का आरोप

Fri, 29 May 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
योल (कांगड़ा)। लैहसर पंचायत में 26 मई को हुए पंचायत चुनाव के तहत वार्ड नंबर-5 में मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद कुछ मतदाताओं ने पोलिंग बूथ पर तैनात स्टाफ पर गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-5 में कुल 234 मतदाता थे, जिनमें से 164 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। क्षेत्र के मतदाता दीपक, सतपाल, आशा, आरती, तरुण, पूनम, कविता, जोगिन्द्र, बबिता, अनिकेत, मेघा और रोहित आदि ने आरोप लगाया कि उन्होंने बूथ पर जाकर मतदान तो किया, लेकिन वहां मौजूद स्टाफ ने उनसे रजिस्टर या किसी भी अन्य दस्तावेज पर हस्ताक्षर (साइन) नहीं करवाए।
मतदाताओं ने पूरी प्रक्रिया में लापरवाही की आशंका जताते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। उधर, बीडीओ धर्मशाला अभिनीत कात्यायन ने कहा कि यदि ग्रामीणों को मतदान प्रक्रिया को लेकर किसी भी प्रकार की शंका या शिकायत है, तो वे 31 मई के बाद संबंधित विभाग में अपनी लिखित शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें