फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अजय और मदन निर्विरोध चुने गए सहकारी समिति के सदस्य

Mon, 20 Oct 2025 05:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
आलमपुर (कांगड़ा)। द धार छटोत्रियां सहकारी सभा समिति जांगल के प्रबंधक समिति के चुनाव शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हुए। इसमें अजय कुमार और मदन लाल को निर्विरोध सदस्य चुना गया।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी अंकित धीमान, निरीक्षक सहकारी सभाएं पालमपुर की देखरेख में हुए इस चुनाव में कुल 822 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया में दो मत नोटा में पड़े, जबकि दो मत अवैध घोषित किए गए। चुनाव परिणाम में कुल सात सदस्यों का चयन किया गया, जिनमें से दो को निर्विरोध चुना गया और पांच सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया से जीत हासिल की।
जोन नंबर 6 से अजय कुमार और जोन नंबर 2 से मदन लाल को निर्विरोध सदस्य चुना गया। जोन नंबर 1 से श्रवण कुमार डढवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी आशीष शर्मा को 46 मतों के अंतर से हराया। जोन नंबर 3 में राजेंद्र सिंह सिपहिया ने मनमोहन को 50 मतों के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

जोन नंबर 4 में संसार चंद ने अपने प्रतिद्वंद्वी सुरिंदर सिंह राणा को 97 मतों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की। जोन नंबर 5 में राजेंद्र सिंह राणा ने सुरेश कुमार को 30 मतों के अंतर से हराया। जोन नंबर 7 में जय सिंह ने मंजीत राणा को 103 मतों के सबसे बड़े अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान समिति के समस्त सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें